हजारीबाग। विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमिता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, बेलतु में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मुख्य वक्ता आईआईएसएम धनबाद के सहायक प्राध्यापक डॉ पंकज कुमार जैन, सीआईआईटीएम धनबाद के निदेशक प्रमोद झा, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ एसआर रथ, विश्वविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉ राजकुमार व डॉ प्रीति व्यास, पीआरओ मो शमीम अहमद, बेलतु पंचायत मुखिया जितनी देवी व स्कूल के अध्यक्ष राजु राम को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
दरअसल यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नवाचार प्रकोष्ठ तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से संचालित नवाचार संस्कृति एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया।