राष्ट्रीय किसान दिवस पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय का जागरूकता अभियान, उन्नत खेती पर दिया गया ज़ोर
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कृषि संकाय की ओर से कर्वेकला पंचायत में एक विशेष किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया और उन्नत व वैज्ञानिक खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, एकीकृत खेती प्रणाली तथा फसलों में होने वाले रोगों के प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।