विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा हजारीबाग।

Event Time & Date - Sat, September 26,2026
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के फार्मेसी संकाय एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना था।
इसे लेकर कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ते हैं। फार्मेसी के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सेवा भावना विकसित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा केवल औषधियों के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मरीजों और समाज के प्रति जिम्मेदारी की समझ भी जरूरी है।
कार्यक्रम में समकुलपति डॉ एस आर रथ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को दवाओं के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।
कार्यक्रम में डी.फार्म एवं बी.फार्म के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतीकरण, फार्म प्रश्नोत्तरी, रील निर्माण, वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान आधारित चित्रकला और औषधीय पौधों के रोपण में भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद बेहरा और कार्यक्रम समन्वयक रोहित लाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का समापन फार्मासिस्ट शपथ के साथ हुआ। इसके बाद केक काटकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ आलोक राय, डॉ पारूल गुप्ता, शिवम कुमार, गुलफशा नाज, खुस्तर अली, प्रशांत राणा, शुवाजी भारद्वाज, शशिप्रभा सिंह और सरिता टुडू सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।


Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now