आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में अंतर्विभागीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन

Event Time & Date - Wed, October 28,2026
खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम!
आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में अंतर्विभागीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन
आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंतर्विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा, कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।
प्रतियोगिता का कार्यक्रम
26 अक्टूबर 2026: फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
27 अक्टूबर 2026: एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं—100 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो एवं भाला फेंक।
अक्टूबर 2026: शतरंज, कैरम, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं।
29 अक्टूबर 2026: कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं।
30 अक्टूबर 2026: कबड्डी एवं वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले।
31 अक्टूबर 2026: खो-खो एवं फुटबॉल के फाइनल मुकाबले।
क्रिकेट प्रतियोगिता का कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन एवं चयन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए चयन समितियों का गठन किया गया है।
फुटबॉल चयन समिति**
डॉ. राजकुमार, संजय दांगी, पंकज प्रज्ञा
क्रिकेट चयन समिति**
डॉ. गौरव शुक्ला (माननीय कुलपति महोदय), डॉ. मनीष कुमार, हिमांशु चौधरी, राहुल राजवार
वॉलीबॉल चयन समिति
रोहित लाल, कोमल पल्लवी भेंगरा, आयुष पांडेय
कबड्डी चयन समिति
हिमांशु चौधरी, संजय दांगी, नागेश्वरी कुमारी
खो-खो चयन समिति
पंकज प्रज्ञा, रोहित लाल, हिमांशु चौधरी
बैडमिंटन चयन समिति**
आयुष पांडेय, डॉ. सत्य प्रकाश, कोमल पल्लवी भेंगरा
कैरम चयन समिति
डॉ. रितेश लाल, रोहित लाल, डॉ. नागेश्वरी कुमारी
शतरंज चयन समिति**
डॉ. अजय बरनवाल, ज्ञान प्रकाश, पंकज प्रज्ञा
टेबल टेनिस चयन समिति
डॉ. गौरव शुक्ला (माननीय कुलपति महोदय), हिमांशु चौधरी, राहुल राजवार
एथलेटिक्स चयन समितियां
दौड़ (Race)
संजय दांगी, मुकेश कुमार, राहुल राजवार, पंकज प्रज्ञा, कोमल पल्लवी भेंगरा
भाला फेंक (Javelin Throw)
डॉ. मनीष कुमार, आयुष पांडेय, रोहित लाल, डॉ. अजय बरनवाल
डिस्कस थ्रो एवं शॉटपुट
हिमांशु चौधरी, डॉ. रितेश लाल, डॉ. नागेश्वरी कुमारी, डॉ. सत्य प्रकाश
#खेलों से निखरेगी प्रतिभा, मजबूत होगी टीम भावना!
खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
आईसेक्ट विश्वविद्यालय सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता है और आशा करता है कि सभी खिलाड़ी खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
आइए, खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएं और विश्वविद्यालय परिसर को खेल भावना, ऊर्जा एवं उमंग से भर दें!



Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now