आईसेक्ट विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया
आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की महिला कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करना था।
इससे पूर्व महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम की शुरुआत महिला कर्मियों के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर कई रोचक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।