आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट में चार विद्यार्थियों का चयन
आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चार विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी व्हाट्स टूल बिजनेस में हुआ है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की पहल पर आयोजित इस प्लेसमेंट अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार विद्यार्थियों ने अंतिम सूची में स्थान बनाया। इनमें दो विद्यार्थियों रौशन गुप्ता व रवि कुमार का चयन बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव और अन्य दो विद्यार्थियों आलोक कुमार व अमित यादव का चयन अकाउंट मैनेजर टेक सपोर्ट एण्ड रिटेन्शन पद के लिए किया गया है।