आईसेक्ट विश्वविद्यालय का आईआईबीएफ से करार, बैंकिंग करियर को मिलेगा नया आयाम

Event Time & Date - Mon, April 27,2026

आईसेक्ट विश्वविद्यालय का आईआईबीएफ से करार, बैंकिंग करियर को मिलेगा नया आयाम

आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग ने बैंकिंग और वित्तीय शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (आईआईबीएफ), मुंबई के साथ एमओयू किया है। यह समझौता भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित 5वें समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के दौरान हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़े विशेष डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों का लाभ मिलेगा। इनमें डिजिटल बैंकिंग, धन शोधन निरोधक (एएमएल), केवाईसी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई), साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी प्रबंधन, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) तथा लघु वित्त बैंकिंग जैसे समकालीन विषय शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की विशेषता यह है कि ये आईआईबीएफ के प्रतिष्ठित जेएआईआईबी समकक्ष बैंकिंग एवं वित्त डिप्लोमा से जुड़े होंगे, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक योग्यता प्राप्त होगी।

    

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now