एआई क्रांति में पीछे न छूटे युवा, आईसेक्ट विश्वविद्यालय का एआई मिशन बनेगा सहारा

Event Time & Date - Fri, March 20,2026

एआई क्रांति में पीछे न छूटे युवा, आईसेक्ट विश्वविद्यालय का एआई मिशन बनेगा सहारा

ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता : कुलाधिपति 

डिजिटल क्रांति के इस दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से दुनिया की दिशा तय कर रहा है, वहीं आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किया गया एआई मिशन देश के युवाओं को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरेगा। उक्त बातें आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने कही। उन्होंने कहा कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं को एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने ने कहा कि आज दुनिया तेजी से एआई आधारित व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि देश के युवा, विशेषकर ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र, इस बदलाव का हिस्सा बनें और तकनीकी रूप से सशक्त हों।

      

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now