विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि विभाग के एल.एल.बी. के छात्र भोला द्वारा पौधे उपलब्ध कराकर की गई। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की सहभागिता से इन पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि वे जीवन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और समृद्धि के प्रतीक भी हैं। कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग के डीन डॉ. जयदीप सन्याल, विभागाध्यक्ष कोमल पल्लवी, अमीना खातून, अजय कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
एक वृक्ष – अनेक जीवन
इसी संदेश के साथ आईसेक्ट विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण एवं सतत विकास के लक्ष्यों की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
आइए, हम सभी मिलकर एक हरित, स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।