सीएसआर टॉप लीडिंग यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित हुआ आईसेक्ट विश्वविद्यालय

Event Time & Date - Tue, May 19,2026
सीएसआर टॉप लीडिंग यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित हुआ आईसेक्ट विश्वविद्यालय
देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी पत्रिका कॉम्पटीशन सक्सेस रिव्यू की ओर से आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग को सीएसआर टॉप लिडिंग युनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित होटल ले मेरिडियन में आयोजित भव्य समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने प्राप्त किया।
सीएसआर की ओर से आयोजित यह समारोह संस्था के 62वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विश्वविद्यालयों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया।
अवार्ड प्राप्त करने के बाद कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान संस्थान की सकारात्मक सोच, आधुनिक शिक्षा प्रणाली और निरंतर बेहतर कार्य करने की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगारपरक पाठ्यक्रम, तकनीकी दक्षता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता रहा है। विश्वविद्यालय ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय को भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इस सम्मान को विश्वविद्यालय परिवार की टीम भावना, समर्पण और निरंतर मेहनत का परिणाम बताया।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।
समकुलपति डॉ एस आर रथ ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नवाचार और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रहा है। यही कारण है कि आज आईसेक्ट विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
इस उपलब्धि पर प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूरे आईसेक्ट विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और आने वाले समय में शिक्षा व कौशल विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now