श्रीलंका में हुआ विश्व रंग का भव्य समापन समारोह

Event Time & Date - Sun, October 05,2025

श्रीलंका में हुआ विश्व रंग का भव्य समापन समारोह

विश्व रंग 2025 का समापन समारोह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित हुआ। उक्त जानकारी देते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि दरअसल हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व रंग का आयोजन बीते 2019 से किया जा रहा है, जिसमें 50 से अधिक देशों की शिरकत होती है। 

समापन समारोह के दौरान आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने कहा कि विश्व रंग के वैश्विक संस्करण विश्व रंग श्रीलंका-2025 में दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में साझा संस्कृति, साझा चेतना, हिंदी और भारतीय भाषाओं में साहित्यिक आदान–प्रदान, शोध और रोजगार की संभावनाओं पर हुए गहन विचार विमर्श ने नई संभावानाओं का फलक बुना है। विश्व रंग श्रीलंका के अवसर पर श्रीलंका में हिंदी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए 'छात्र संगम' का आयोजन कर उनको विशेष रूप से इसका हिस्सा बनाया गया।

     

Apply Now Enquiry Now WhatsApp Now