विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण अभियान के तहत विधि विभाग (चतुर्थ सेमेस्टर) के विद्यार्थियों अनुरोध कुमार प्रसाद, राजन कुमार एवं सन्नी दयाल द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए। विद्यार्थियों ने पौधों को विधि विभाग के डीन डॉ. जयदीप सन्याल, विभागाध्यक्ष कोमल पल्लवी भेंगरा, आमीना खातून एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राज कुमार को सौंपा।
यह पहल विद्यार्थियों की पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
आइए, हम सब मिलकर हरित, स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं।